रद्दीकरण और धनवापसी नीति
संक्षेप में
- सदस्यता चालू हो जाने के बाद सदस्यता और नवीनीकरण शुल्क वापस नहीं होता।
- यदि आपसे दो बार या गलती से पैसे कट गए हों, तो 30 दिनों के भीतर हमें लिखें — अतिरिक्त राशि पूरी की पूरी उसी खाते में लौटा दी जाएगी जिससे भुगतान हुआ था।
- दान स्वैच्छिक है और वापस नहीं होता, सिवाय उस भुगतान के जो दो बार या गलती से हुआ हो।
- GKC केवल भारतीय स्रोतों से भारतीय रुपये में भुगतान लेता है। विदेशी स्रोत से आया कोई भी भुगतान लौटा दिया जाता है।
- धनवापसी के अनुरोध: refunds@gkcindia.org।
1. हम कौन हैं और यह नीति किन बातों पर लागू है
यह नीति ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेंस ट्रस्ट ("GKC", "हम") द्वारा जारी की गई है, जो भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 के तहत ट्रस्ट डीड संख्या 63 (पुस्तक संख्या 4, खंड संख्या 2, पृष्ठ 163–184) द्वारा ज़िला रजिस्ट्री कार्यालय, पटना में पंजीकृत एक धर्मार्थ ट्रस्ट है; पंजीकृत कार्यालय: बी.जी.-2 रॉयल गार्डन अपार्टमेंट, नागेश्वर कॉलोनी, किदवईपुरी, पटना, बिहार 800001।
यह नीति वेबसाइट globalkayastha.com और gkcindia.org के ज़रिए GKC को किए गए हर भुगतान पर लागू है: सदस्यता शुल्क, नवीनीकरण, दान और कार्यक्रम शुल्क। सभी ऑनलाइन भुगतान Razorpay के माध्यम से होते हैं। यह नीति हमारे नियम और शर्तों का हिस्सा है।
2. सदस्यता और नवीनीकरण शुल्क
- भुगतान से पहले आपको शुल्क दिखाया जाता है। भुगतान सफल होते ही आपकी सदस्यता चालू हो जाती है।
- सदस्यता या नवीनीकरण चालू हो जाने के बाद शुल्क वापस नहीं होता, चाहे आप बाद में साइट का उपयोग बंद कर दें, अपना खाता हटा दें, या GKC नियम और शर्तों के अनुसार आपकी सदस्यता समाप्त कर दे।
- ट्रस्ट डीड के अनुसार, जो सदस्य दिया हुआ शुल्क वापस ले लेता है, वह सदस्य नहीं रहता। इसलिए यदि किसी विशेष मामले में GKC धनवापसी पर सहमत होता है, तो धनवापसी के दिन ही सदस्यता समाप्त हो जाती है और सदस्यता कार्ड मान्य नहीं रहता।
- सदस्य अपनी सदस्यता या उसके लिए दिया गया शुल्क किसी दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं कर सकते।
3. सदस्यता चालू होने से पहले रद्द करना
यदि आपके खाते से पैसे कट गए लेकिन सदस्यता चालू नहीं हुई (जैसे भुगतान के दौरान पेज बंद हो गया), तो भुगतान का विवरण लिखकर हमें भेजें। हम या तो सदस्यता चालू कर देंगे या, आप चाहें तो, उसे रद्द करके पूरी राशि लौटा देंगे।
यदि बैंक में पैसे कटे दिखें लेकिन Razorpay ने भुगतान पूरा नहीं किया हो, तो बैंक या Razorpay आमतौर पर 5–7 कार्य दिवसों में अपने-आप पैसे लौटा देते हैं। तब तक न लौटें, तो हमें लिखें।
4. दोहरा या गलती से किया गया भुगतान
यदि एक ही सदस्यता, नवीनीकरण या कार्यक्रम के लिए आपसे एक से अधिक बार पैसे कटे हों, या आपने गलती से गलत राशि भर दी हो, तो भुगतान के 30 दिनों के भीतर Razorpay भुगतान ID के साथ हमें लिखें। जाँच के बाद हम अतिरिक्त राशि बिना किसी कटौती के पूरी लौटा देते हैं।
5. दान
दान, ट्रस्ट के धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए दिया गया स्वैच्छिक उपहार है। यह किसी सेवा का भुगतान नहीं है और वापस नहीं होता, सिवाय उस दान के जो दो बार या गलती से हुआ हो और 30 दिनों के भीतर बताया गया हो। दान की रसीद किसी कर (टैक्स) कार्य में इस्तेमाल हो जाने के बाद धनवापसी नहीं हो सकती।
6. कार्यक्रम शुल्क
किसी कार्यक्रम का शुल्क रद्द या वापस हो सकता है या नहीं, यह उस कार्यक्रम की पंजीकरण शर्तों से तय होता है, जो भुगतान के समय दिखाई जाती हैं। यदि GKC कोई कार्यक्रम रद्द करता है, तो हम पूरा शुल्क लौटाते हैं या, आपकी सहमति से, आपका पंजीकरण नई तारीख़ वाले कार्यक्रम में बदल देते हैं।
7. भारत के बाहर से भुगतान
GKC केवल भारतीय नागरिकों से, भारतीय बैंक खातों, कार्ड और UPI के ज़रिए, भारतीय रुपये में भुगतान लेता है। जो भारतीय नागरिक नहीं हैं, वे ग्लोबल एसोसिएट (समर्थक) के रूप में GKC से निःशुल्क जुड़ सकते हैं और उनसे कभी भुगतान नहीं माँगा जाता। यदि GKC को किसी विदेशी स्रोत से भुगतान मिलता है, तो हम उसे पूरा का पूरा वहीं लौटा देते हैं जहाँ से वह आया था, और उसे सदस्यता शुल्क या दान नहीं मानते।
8. धनवापसी कैसे माँगें
अपने पंजीकृत ईमेल पते से refunds@gkcindia.org पर ये जानकारी लिखकर भेजें:
- आपका पूरा नाम और पंजीकृत मोबाइल नंबर;
- Razorpay भुगतान ID (जो इससे शुरू होती है:
pay_और आपकी भुगतान रसीद में होती है), राशि और तारीख़; - भुगतान किस लिए था और आप धनवापसी क्यों माँग रहे हैं।
हम अनुरोध मिलने की पुष्टि 3 कार्य दिवसों में करते हैं और 15 कार्य दिवसों में निर्णय लेते हैं। स्वीकृत धनवापसी, स्वीकृति के 7 कार्य दिवसों के भीतर केवल उसी भुगतान माध्यम में भेजी जाती है जिससे भुगतान हुआ था; आपके बैंक को इसे दिखाने में 5–7 कार्य दिवस और लग सकते हैं। हम नकद या किसी दूसरे खाते में धनवापसी नहीं करते।
9. निर्णय और विवाद
धनवापसी के निर्णय ट्रस्ट अपने ट्रस्ट डीड और नियमों के अनुसार लेता है। यदि आप किसी निर्णय से सहमत नहीं हैं, तो हमारे शिकायत अधिकारी को grievance@gkcindia.org पर लिखें। बैंक में चार्जबैक दर्ज करने से पहले कृपया हमसे संपर्क करें: सही ढंग से चालू हुई सदस्यता पर चार्जबैक का GKC विरोध कर सकता है।
यह नीति भारत के कानूनों के अधीन है और इस पर केवल पटना, बिहार के न्यायालयों का अधिकार क्षेत्र है। हम समय-समय पर इसे बदल सकते हैं; हर संस्करण पर संस्करण संख्या और लागू होने की तारीख़ होती है, और भुगतान के समय दिखाया गया संस्करण ही उस भुगतान पर लागू होता है।
10. संपर्क
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेंस ट्रस्ट
धनवापसी: refunds@gkcindia.org
सदस्य सहायता: support@gkcindia.org
डाक: बी.जी.-2 रॉयल गार्डन अपार्टमेंट, नागेश्वर कॉलोनी, किदवईपुरी, पटना, बिहार 800001, भारत